Home डेली न्यूज़ शस्त्र लाइसेंसधारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी चेतावनी

शस्त्र लाइसेंसधारियों को पुलिस अधीक्षक ने दी चेतावनी

29
0
Jeevan Ayurveda

कहा- अगर नियमों का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पिछले दिनों जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के शस्त्र लाइसेंसधारियों को सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी कई स्थानों से लाइसेंसधारियों द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने की सूचनाएं सामने आ रही हैं। एसपी ने शस्त्र लाइसेंसधारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर नियमों का पालन नहीं होगा तो फिर कार्रवाई की जाएगी।एसपी अगम जैन ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस आत्मरक्षा हेतु प्रदान किया गया है, न कि शस्त्रों का प्रदर्शन करने के लिए। उन्होंने शस्त्र लाइसेंसधारियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना लाईसेंसी शस्त्र किसी भी अन्य व्यक्ति को न दें और न ही लाईसेंसी शस्त्र का प्रदर्शन करें। शादी-पार्टियों एवं अन्य कार्यक्रमो मे हर्ष फायर ना करें तथा अनावश्यक कारतूस भी ना खरीदें। शस्त्र के साथ फोटो या सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करना भी कानून का उल्लंघन है। उन्होंने शस्त्र लाइसेंसधारियों से आग्रह किया है कि सभी नियमों का पालन करें अन्यथा पुलिस को मजबूरन संबंधत शस्त्र पर निलंबन की प्रस्तावित करना पड़ेगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here