Home डेली न्यूज़ पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

30
0
Jeevan Ayurveda

सटई। थाना सटई पुलिस को दोपहर क्षेत्र भ्रमण के दौरान नदगांय तिराहा के पास एक युवक के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, रोककर तलाशी ली गयी। आरोपी के पास से 315 बोर देशी कट्टा एवं एक कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार कट्टा एवं कारतूस जप्त कर अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ पर सादनी के एक व्यक्ति से कट्टा खरीदना बताया। थाना सटई में दो आरोपियों अभियुक्त अजेंद्र पटेल उर्फ अज्जू पिता गौरीशंकर पटेल निवासी ग्राम हीरापुर एवं हथियार विक्रेता संदीप सेन निवासी ग्राम सादनी थाना सटई के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अभियुक्त अजेंद्र की अवैध हथियार सहित फोटो वायरल हुई थी। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार विक्रेता संदीप सेन की तलाश की जा रही है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।उक्त कार्यवाही एसडीओपी बिजावर शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरी. रूपनारायण पटैरिया ,उनि. तिलक सिंह,प्रआर. संतराम,प्रआर. शुहैल ,प्रआर. नसीम ,आर. पकंज ,आर. जीतेन्द्र साहू ,आर. अजय ,आर. सुरेन्द्र की मुख्य भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here