Home डेली न्यूज़ फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

33
0
Jeevan Ayurveda

पूर्व विधायकों पर लगे संरक्षण देने के आरोप, वरिष्ठ अधिकारियों से हुई शिकायत

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी में पिछले माह एक युवक को गोली मारे जाने की घटना सामने आई थी। पीडि़त युवक ने गांव के 5 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीडि़त युवक का आरोप है कि गिरफ्तारी न होने के कारण आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। एक आरोपी गांव की समिति का सेल्समैन भी है, जिसे पद से हटाने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई है।मुड़ेरी निवासी विनोद तिवारी ने बताया कि 19 दिसंबर 2024 को गांव के अरविंद मिश्रा, भूरा सिंह, गनेश मिश्रा, छुट्टी मिश्रा और शंकर मिश्रा ने उसे गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था। घटना दिनांक को ही उसने लवकुशनगर थाना में शिकायत की थी लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। विनोद के मुताबिक 31 दिसंबर को उसने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को आवेदन दिया था, जिसके बाद से उक्त आरोपी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। विनोद का यह भी आरोप है कि पूर्व विधायक राजेश प्रजापति और विजय बहादुर सिंह बुंदेला आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिस कारण से उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। एसपी को आवेदन देकर विनोद ने एक बार फिर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। वहीं मुड़ेरी निवासी नरेश गर्ग ने बताया कि उक्त आरोपियों में से एक भूरा सिंह गांव की सहकारी समिति का सेल्समैन है, जो कि वर्तमान में अपने गुर्गों की मदद से राशन वितरण करवा रहा है। नरेश गर्ग ने बताया कि इस आशय की शिकायत वह पूर्व में फूड इंस्पेक्टर और एसडीएम से कर चुका है। अब खाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर भूरा सिंह को पद से हटाने और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की गई है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here