Home डेली न्यूज़ युवा समाजसेवी ने सेवा के बाद लिया बुजुर्गों का आर्शीवाद

युवा समाजसेवी ने सेवा के बाद लिया बुजुर्गों का आर्शीवाद

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सटई रोड पर स्थित ग्राम रामगढ़ में बुजुर्गों को ठंड से राहत पहुंचाने के नए साल पर युवा समाजसेवी संतोष शिवहरे ने गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों को शॉल वितरित किए और आर्शीवाद प्राप्त किया। यह सद्भावना रूपी सेवा ग्राम रामगढ़ के युवा समाजसेवी ने बुजुर्गों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से की। गरम कपड़े पाकर ग्रामीण वृद्ध जन काफी उत्साहित नजर आए। संतोष शिवहरे ने बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को गरम शॉल ओढ़ाएं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं से ही कई वर्षों एवं कोरोना काल से ही गरीब लोगों की मदद करते आ रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी नगर पालिका छतरपुर द्वारा चिह्नित परिवारों को घर घर राशन सामग्री पहुंचाई गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो खराब आर्थिक स्थिति निर्मित हुई थी, जिससे गरीब परिवारों एवं खास तौर पर बुजुर्गों को काफी परेशानी में देखकर ही अंतर्मन से सेवारूपी भाव जागृत हुआ। तभी से यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने सभी ऐसे सेवाभावी लोगों से अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरतमंद परिवारों की मदद करते रहें। इस अवसर पर कल्चुरी समाज के युवा जिला अध्यक्ष निखिल शिवहरे, अमित तिवारी, शिवम चौबे, चुन्नीलाल शिवहरे, जितेंद्र, गोलू, आशीष रावत, अंकित कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, भविष्य, ऋषभ और अशोक कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here