Home डेली न्यूज़ ग्राहकों को सम्मानित कर दिए गए केसीसी और एटीम कार्ड

ग्राहकों को सम्मानित कर दिए गए केसीसी और एटीम कार्ड

30
0
Jeevan Ayurveda

।छतरपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रशासक के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में इन दिनों संपूर्ण जिले की शाखाओं में बचत पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्राहक सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गत रोज हरपालपुर और नौगांव शाखा में ग्राहक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरएस भदौरिया ने अमानतदारों को सम्मानित किया। इसके साथ ही केसीसी रुपए कार्ड एवं एटीएम कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सुरेश कुमार रावत प्रबंधक लेखा, प्रमोद तिवारी शाखा प्रबंधक स्थापना प्रभारी, डीएस सोलंकी शाखा प्रबंधक फील्ड प्रभारी, हरपालपुर शाखा प्रबंधक आनंद दीक्षित और नौगांव शाखा प्रबंधक नरेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here