Home डेली न्यूज़ नौगांव को नए साल पर मिली बड़ी सौगात

नौगांव को नए साल पर मिली बड़ी सौगात

43
0
Jeevan Ayurveda

बनकर तैयार हुआ 50 बेड का आधुनिक अस्पताल

नौगांव। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नौगांव नगर को नए साल पर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दरअसल नगर के जिस टीवी हॉस्पिटल कैंपस को अब तक केवल क्षय रोग (टीवी) के इलाज के लिए जाना जाता था, वह अब 50 बिस्तरों वाले सर्वसुविधा युक्त आधुनिक अस्पताल के रूप में जाना जाएगा। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ यह भवन तमाम आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों से लैस है।स्थानीय लोगों के मुताबिक यह अस्पताल न केवल नौगांव बल्कि उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित करीब आधा सैकड़ा गांवों के लिए फायदेमंद होगा। इसके अलावा पड़ोसी जिले टीकमगढ़ सहित अन्य क्षेत्र के मरीजों को भी राहत मिलेगी। पहले जो मरीज इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करते थे, उन्हें अब अपने ही क्षेत्र में ही इलाज मिल सकेगा। अस्पताल में, 50 बिस्तरों के अलावा ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे सातें दिन आपातकालीन सेवाएं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम (एमडी, सर्जन आदि), भर्ती और जांच की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा यह अस्पताल कैंपस अग्निशमन यंत्र, ऑक्सीजन, लिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। भवन का निर्माण भी आधुनिक मानकों के आधार पर किया गया है। इस अस्पताल में मरीजों को नि:शुल्क दवाओं के साथ-साथ ऑपरेशन और जांच पर विशेष छूट मिलेगी। नौगांव बीएमओ डॉ रविन्द्र पटेल ने कहा है कि, यह अस्पताल नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। अस्पताल की इमारत लगभग तैयार है, संभवत: फरवरी माह में इसे स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here