
गौरिहार। कस्बे में शनिार की सुबह करीब 6 अचानक ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिसकी वजह कस्बे के बड़े तालाब पर किया जा रहा अतिक्रमण था। ग्रामीण पिछले काफी दिनों से अधिकारियों को इस विषय से अवगत कराकर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सरपंच भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में किए जा रहे इस प्रदर्शन की खबर मिलते ही तहसीलदार आकाश नीरज और थाना प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए जल्द ही तालाब का सीमांकन करवाने और उसे अतिक्रमण मुक्त कराने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन खत्म किया। ग्रामीणों ने चेतावनद दी है कि अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।








