
छतरपुर। पिछले दिनों संपन्न हुई मध्यप्रदेश बेसबॉल संगठन की साधारण सभा में आगामी सत्र के लिए संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पुष्यमित्र भार्गव महापौर इंदौर को अध्यक्ष, महेश जोशी मोनी को महासचिव और राकेश चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अविनाश शास्त्री, मान सिंह छतरपु और हिम्मत डांगी मंदसौर को उपाध्यक्ष, विनोद ठाकुर जबलपुर, पंकज दुबे ग्वालियर व विश्वास खेर को सहसचिव चुना गया है। इसके अलावा बैठक में आगामी सत्र में मध्यप्रदेश के सभी जिलों में प्रतियोगिताएं एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस साधारण सभा में मध्यप्रदेश के लगभग 20 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे। नव नियुक्त पदाधिकारीयों को छतरपुर के पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, श्रीमती अर्चना सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, प्रशांत त्रिवेदी, रामकृष्ण जाटव, बृजेंद्र द्विवेदी, देवेंद्र भंडारी, भारत भूषण सिंह, शैलेंद्र असाटी, सनत नागर, अमित शुक्ला, धीरज चौबे, जसराज मेहता, गिरीश उपाध्याय सहित अन्य खेल प्रेमियों एवं बेसबॉल के सीनियर खिलाडिय़ों ने बधाइयां प्रेषित की हैं।








