Home डेली न्यूज़ बमीठा में किसानों ने किया चक्काजाम

बमीठा में किसानों ने किया चक्काजाम

31
0
Jeevan Ayurveda

जिले के बमीठा कस्बे में सोमवार की दोपहर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया, जिसके चलते दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गईं। बताया गया है कि यहां पर किसान सुबह करीब 4 बजे से कतारों में लगे थे और जब दोपहर तक उन्हें खाद नहीं मिला तो वे आक्रोशित हो गए। बताया गया है कि नाराज किसान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए थे, जिस कारण से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर किसानों ने जाम खोला।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here