Home डेली न्यूज़ 16 को राजधानी में विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

16 को राजधानी में विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

34
0
Jeevan Ayurveda

जिला प्रभारी और सहप्रभारी ने ली जिला पदाधिकारियों की बैठक

छतरपुर। आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस भोपाल में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव करने वाली है जिसको लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के जिला प्रभारी एवं डबरा विधायक सुरेश राजे तथा सह प्रभारी दिग्विजय सिंह गौर अम्मू राजा ने कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठककर प्रदर्शन में शामिल होने का आवाहन किया।बैठक में जिला प्रभारी सुरेश राजे ने बताया कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचार, खाद की कालाबाजारी और किल्लत, महिलाओं और बेटियों से दुष्कर्म, युवाओं की बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार से सवाल पूछा जाएगा और मोहन सरकार की विफलता को जनता के सामने लाया जायेगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, बड़ामलहरा विधायक सुश्री रामसिया भारती, पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, विक्रम सिंह नातीराजा, नीरज दीक्षित, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष खजुराहो कविता राजे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनीस खान, प्रवक्ता दीप्ती पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता खरे, वरिष्ठ नेता हरप्रसाद अनुरागी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, प्रवक्ता अभिलेख खरे, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष दीपांशु यादव, राजवर्धन मिश्रा, अवधेश सोनकिया, नरेश पटेल, दिलीप क्षत्रिय के अलावा समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल और एनसयूआई के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here