

छतरपुर। आज राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन “प्रयास” (RLBS ) के द्वारा राष्ट्रीय लोधी महासभा की संस्थापक आदरणीय दीदी अनुपमा सिंह लोधी जी सदस्य राज्य महिला आयोग ने जिला छतरपुर की बेटी कुमारी अर्चना राजपूत जो विकलांग है, उसका चयन एमबीबीएस में हुआ है उसकी आगे की पढ़ाई के लिए RLBS संगठन द्वारा ₹50,000 रूपये का सहयोग चेक अर्चना राजपूत के नाम उनके पिता श्री गंगा चरण राजपूत जी , उनके भाई नरेंद्र राजपूत ग्राम परसेन्डी चंदला को दिया गया संगठन का लगातार प्रयास है, कि हम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर योग्य होनहार छात्रों का सहयोग कर सके तो हमें बहुत खुशी होगी ।।








