Home डेली न्यूज़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव 16 कोखेल

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव 16 कोखेल

44
0
Jeevan Ayurveda

ग्राम में पृथ्वीपुर विधायक ने किया प्रेसवार्ता को किया संबोधित

छतरपुर। आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस भोपाल में प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करते हुए विधानसभा का घेराव करने वाली है जिसको लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन खेलग्राम में किया गया। आयोजन के छतरपुर जिले के प्रभारी पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र राठौर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचार, खाद की कालाबाजारी और किल्लत, महिलाओं और बेटियों से दुष्कर्म, युवाओं की बेरोजगारी, पेपर लीक जैसे तमाम मुद्दों पर भाजपा सरकार से सवाल पूछा जाएगा और मोहन सरकार की विफलता को जनता के सामने लाया जायेगा। छतरपुर में हुए प्राचार्य हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गृह मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री के पास है लेकिन अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी, नीरज दीक्षित, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, सेवादल अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र परमार, आईटी सेल अध्यक्ष दीपांशु यादव, ब्लाक अध्यक्ष अवधेश सोनकिया, दिलीप क्षत्रिय सहित अन्य कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here