
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ईकाई के स्वयंसेवकों द्वारा शुक्रवार को गोद ग्राम गौरैया में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं हीमोग्लोबिन का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। साथ ही एनीमिया तथा आयरन की गोलियां वितरित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो शुभा तिवारी रहीं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ अरुण कुमार चौरसिया की देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।









