
छतरपुर। शहर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हमा के दो किसानों के मोटर पंप एक ही रात में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए गए हैं।सुबह जब किसानों को चोरी की जानकारी लगी तब उन्होंने थाने जाकर मामले की शिकायत की। ग्राम हमा के रहने वाले किसान मगन अहिरवार और नन्हे भाई अहिरवार ने बताया कि वह सोमवार की रात कारब 10 बजे अपने खेत पर सोने के लिए पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे जब वे मोटर पंप चालू करने के लिए कुएं पर पहुंचे तो देखा कि मोटर पंप गायब हैं। आसपास पता करने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो दोनों किसानों ने ओरछा रोड थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।








