
अव्यवस्थाओं के लिए नगर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
बिजावर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर में अव्यवस्थाओं के चलते हो रही लोगों की परेशानियां को लेकर ज्ञापन सोपा। जिसमें जांच करके कार्रवाई करने की मांग की। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि नगर के बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाये। कुछ दिन पूर्व विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता की एयरगन के छर्रे लगने से मौत होने की घटना की जांच कराई जाये। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लगने वाले हाट-बाजार को मुख्य मार्ग से हटाने की भी मांग की उन्होंने कहा कि मुख्य रोड पर बाजार लगने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ही अपनी मांगों के पूर्ण न होने पर आंदोलन की बात कही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की कार्यकर्ता मौजूद रहे।









