
छतरपुर। राजनगर क्षेत्र के हायर सेकंडरी स्कूल कर्री में आज छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया जिसमें करीब 50 छात्रों को साइकिल दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया द्वारा शासन से प्राप्त साइकिलें छात्र एवं छात्राओं को दी गर्इं। इस अवसर पर कर्री प्राचार्य आरएम सिंह ने बताया कि दूरदराज से आने वाले छात्र छात्राओं को साइकिल शासन के द्वारा साइकिल दी जाती है। स्कूल के जर्जर भवनों की जानकारी भी प्राचार्य द्वारा विधायक के सामने रखी।विधायक अरविंद पटैरिया ने कहा कि बच्चों को साइकिल मिलने से उनकी पढ़ाई और आसान होगी। सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्कूल आने- जाने में परेशानी होती थी। अब साइकिल मिलने से उन बच्चों को खासकर बच्चियों को पढऩे आने- जाने में काफी मदद मिलेगी। यह उन्नति का पहिया नहीं, एक लक्ष्य प्राप्त करने का पहिया है। यह साइकिल बच्चों को संघर्ष करना सिखाती है। बच्चों को अपने जीवन को एक नया रूप देने के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचाने यह साइकिल कारगर साबित होगा।इस अवसर पर जनपद पंचायत राजनगर के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी, दिनेश अग्निहोत्री, सनिल तिवारी, सुरेन्द्र अवस्थी, प्रकाश पटेल, कर्री प्राचार्य आरएम सिंह, ज्ञानेंद्र प्रकाश, भागीरथ प्रसाद तिवारी, वीरेंद्र, वर्षा जैन, शांति पटेलिया, गणेश दुवे, जगदीश प्रसाद पटेल, सत्येंद्र कुमार आर्य, प्रदीप तिवारी, जीतेन्द्र यादव, कल्पना खरे, दयाराम, जसवंत पटेल, ऋषभ तिवारी, भागचंद पटेल, पीडी सोनी, दुर्जन लाल, गज़़ाला आफरीन, आदित्य दुवे, आरएन दुवे, राजेश विश्वकर्मा, आशीष कुमार दीक्षित, कृष्कान्त दुवे, उर्मिला कुशवाहा, वन्दना पाल सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र पटैरिया द्वारा किया गया।








