Home डेली न्यूज़ हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

हत्या के प्रयास के फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दिनांक 19 नवंबर को आरोपियों द्वारा ग्राम कुटिया में विवाद कर कट्टे से फायर कर हमला किया गया था, थाना बमीठा में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त पंजीबद्ध प्रकरण में आयुध अधिनियम की धारा की भी बढ़ोत्तरी की गई थी। पुलिस टीम ने पूर्व में घटना के मुख्य आरोपी पप्पू यादव उर्फ आसाराम यादव निवासी ग्राम कुटिया को गिरफ्तार किया था, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किए थे। आरोपी पप्पू यादव को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया था। पुलिस टीम ने फरार आरोपी अजय यादव पिता पप्पू यादव निवासी ग्राम कटिया थाना बमीठा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बमीठा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, उपनिरी मोहन सिंह ,उपनिरी ख्रिस्टोफर टोप्पो, सउनि अशोक शर्मा , सउनि कमलेश दुवेदी प्र.आर. रामकृपाल, आर. भानू पटेल, निकेश, उदय की भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here