
महाराजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील कार्यालय की समीप बीती शाम एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा। दरअसल छतरपुर से सरवई की ओर जा रही सिंह कंपनी की बस क्रमांक एमपी 16 पी 0588, तहसील के समीप सामने से आ रही चार पहिया वाहन से टकरा गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस चालक तेज रफ्तार से बस ले जा जा रहा था जिससे दुर्घटना हुई। चार पहिया वाहन में सवार शंकर गुप्ता की भाभी ऊषा गुप्ता उम्र 70 वर्ष को मामूली चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र से गुजरने वाली ज्यादातर बसें जर्जर हो चुकी हैं और ओवरलोड अवस्था में तेज रफ्तार से चलती हैं, जिस कारण से आए दिन दुर्घाटनाएं हो रही हैं। अभी दो दिन पहले स्टेट बैंक के पास भी एक यात्री बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हालांकि उस घटना में भी चालक को चोट नहीं आई थी, सिर्फ उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हुई थी। उक्त मामला थाने तक पहुंच गया था लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया।









