Home डेली न्यूज़ नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब

नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने पकड़ी लाखों की अवैध शराब

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा लाखों रुपए की अवैध शराब जप्त की गई है। उक्त कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के नारायणपुरा रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब का भंडारण किए हुए है और वह लगातार यहां शराब की तस्करी रहा है। इसी सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार की सुबह के वक्त संबंधित स्थान पर दबिश दी, जहां आरोपी को तस्करी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी के निशानदेही पर क्षेत्र के एक स्थान पर भंडारित की गई 65 पेटी अवैध शराब भी जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपए है। बताया गया है कि आरोपी अपने स्कूटी वाहन की डिग्गी में शराब के क्वार्टर रखकर शराब तस्करी करता था। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और खुलासे होने की संभावना है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here