
शासकीय भूमि पर कब्जा करने के संबंध में चाचा भतीजे का था विवाद
लवकुशनगर। जैसे कि आज जिला छतरपुर मंगल के दिन जनसुनवाई में रामस्वरूप रूपौलिहा निवासी ग्राम बछौन तहसील चंदला द्वारा जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे जहां पर उन्होंने स्वयं अपनी इच्छा से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की जिसको तुरंत आनंन फानन में मौजूद सुरक्षा कर्मियों द्वारा ऐसा करने से रोका गया और उनके विषय पर जिला कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए इनके विषय के निराकरण के लिए लवकुशनगर एसडीएम को आदेशित किया गयाजब इस विषय में लवकुशनगर एसडीएम राकेश शुक्ला से मीडिया के द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया यह तीन भाई हैं इनका आपसी भाई भतीजे का पारिवारिक शासकीय भूमि आमरास्ते को लेकर अतिक्रमण का आपसी विवाद चल रहा है। भूमि खसरा नंबर 508,520 रकवा क्रमश: 0.364, 0.348 है स्थित मौजा बछौन की शासकीय भूमि जो अभिलेख में शासकीय रास्ता दर्ज है। भूमि खसरा नंबर 520 पर अनावेदक रामसजीवन तनय सुंदरलाल रूपौलिहा द्वारा शासकीय रास्ता पर अतिक्रमण कर कृषि कार्य किया जा रहा था।अनावेदक के विरुद्ध अतिक्रमण प्रकरण पंजीबद्ध होकर उक्त भूमि से पूर्व में बेदखल एवं अर्थ दंड से आरोपित किया गया था। इसी प्रकार खसरा नंबर 508 पर स्वयं शिकायतकर्ता रामस्वरूप तनय सुंदरलाल रुपौलिहा के विरोध भी बेदखली आदेश एवं अर्थ दंड से आरोपित किया जा चुका है। इसी प्रकार का शिकायतकर्ता एवं आवेदकगणों के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर इनका आपसी पारिवारिक विवाद है दोनों पक्ष शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा करना चाहते हैं जिसके संबंध में पूर्व में ही नायब तहसीलदार द्वारा 11 अक्टूबर 2024 को रास्ता खुलवा दिया गया था इसके बाद अनावेदको द्वारा पुन: रास्ता अवरुद्ध कर लिया गया होगा जिसकी सूचना पर तहसीलदार द्वारा पुन: 23 अक्टूबर 2024 को हल्का पटवारी के साथ मौके पर जाकर रास्ता खुलवा दिया गया था एवं आज इनके आवेदन पर एवं जिला कलेक्टर के आदेश अनुसार नायब तहसीलदार एवं लवकुशनगर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को तुरंत मौके पर भिजवाकर रामस्वरूप की उपस्थिति में शासकीय रास्ता खुला पाया गया अब रास्ता संबंधी कोई विवाद नहीं है द्य जबकि शिकायतकर्ता रामस्वरूप ने अपने आवेदन की समस्या के संबंध में नाही लवकुशनगर एसडीएम राकेश शुक्ला को अपनी समस्या के संबंध में आवेदन दिया ना ही स्वयं आकर वह मिले आज डायरेक्ट सीधा जनसुनवाई पर जिला कलेक्टर के यहां आत्मदाह करने की कोशिश की जो गलत है।









