
छतरपुर। रविवार को राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम डबरी में खेत पर काम करते समय एक युवक को करेंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम डबरी में दोपहर लगभग 4 बजे कीरत पटेल पिता बाला पटेल उम्र 45 वर्ष खेत पर मूंगफली में पानी लगाने के लिए पंप चला रहा था तभी वह करेंट की चपेट में आ गया। करेंट की जानकारी लगने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।








