Home डेली न्यूज़ चौकी के सामने अज्ञात चोरों ने दो दुकानों से की लाखों की...

चौकी के सामने अज्ञात चोरों ने दो दुकानों से की लाखों की चोरी

29
0
Jeevan Ayurveda

दीवाल तोड़कर अंदर घुसे, सीसीटीवी कैमरे के तार निकाले, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर। शनिवार की दोपहर 12 बजे सिविल लाइन थाना अंतर्गत पन्ना नाका पर एक चोरी का एक मामला सामने आया है। जिसमे अज्ञात चोरों ने शुक्रवार शनिवार की रात में दो दुकानों से लाखों की चोरी की है। दुकान में चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे वही सीसीटीवी कैमरे के द्वार से तार निकले उसके बाद गुल्लक से पैसे निकालकर रफू चक्कर हो गए सुबह दुकानदार ने जैसे ही दुकान का ताला खोला चोरी होने की आशंका से उसने सिविल लाइन थाना पुलिस को जानकारी दी भाई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आस पास के सीसीटीवी कैमरे से चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शहर की पन्ना नाका पर रमेश जैन उर्फ लल्ली भैया की लाइट की दुकान है। उसके बगल में अमन जैन की कपड़े की दुकान है। शुक्रवार शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने बगल के निर्माणाधीन मकान से दुकान की दीवाल तोड़कर दोनो दुकानों में घुसे और सीसीटीवी कैमरे के तार निकालकर बंद कर दिया। उसके बाद दोनो दुकानों से नगद पैसे सहित पैसे की चोरी कर के रफूचक्कर हो गए। सुबह 11 बजे दुकानदार ने जब दुकान का ताला खोला तो दुकान में सामान बिखरा पड़ा था जिसकी शिकायत उसने सिविल लाइन थाने में की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे छानवीन  करना शुरू कर दिया है।
अमन जैन ने बताया कि मेरी क्लासी युवा के नाम से कपड़े की दुकान है मैंने रात में 9:30 बजे दुकान को बंद कर दिया था सुबह 10:00 बजे जाकर दुकान खोली तो पूरी दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। कपड़े खरीद के पैसे देने है। इसलिए दुकान की गुल्लक में एक लाख सत्तर हजार रुपये नगद रखे थे। वही 1 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
रमेश चंद्र जैन ने बताया कि हमारी पन्ना नाका पर जैन ब्राडर्स के नाम से लाइट की दुकान है मैं दुकान बंद करके रात में घर चला गया था सुबह आकर देखा तो पूरी दुकान में सामान फैला हुआ है वहीं पास की दुकान में भी चोरी होने की आशंका है जिसको लेकर पुलिस में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पास के मकान से चोरों ने दीवाल तोड़कर दुकान में घुसे है। दुकान से चोरों ने लगभग 1 लाख की चोरी की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here