
महिला एवं बाल विकास विभाग छतरपुर द्वारा खण्ड स्तरीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका चयन के विरूद्ध प्राप्त दावा आपत्तियों के निराकरण उपरांत अंतिम चयन सूची जारी की गई है। परियोजना छतरपुर शहरी आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 36, वार्ड नंबर 14 में सहायिका पद के लिए कु. शिफा खानम पिता नफीस अहमद, लवकुशनगर के विनायकहार में कार्यकर्ता कु. आरती सिसौदिया पिता अनिल सिसौदिया, बड़ामलहरा-2 कुटौरा में सहायिका बेबी अहिरवार पति बालकिशन अहिरवार और सोरखी में सहायिका पद के लिए लक्ष्मी अहिरवार पति रमेश अहिरवार का अंतिम चयन किया गया है। चयन के विरूद्ध प्रथम अपील इस महीने के अंतिम दिवस तक जिला कलेक्टर छतरपुर में प्रस्तुत की जा सकेगी।








