Home डेली न्यूज़ कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली ट्रेन में निकला धुआं, मची अफरा-तफरी

कुरुक्षेत्र से खजुराहो जाने वाली ट्रेन में निकला धुआं, मची अफरा-तफरी

123
0
Jeevan Ayurveda

1 घंटे की देरी से ट्रेन हुई रवाना, कोई जनहानि नही

छतरपुर। रविवार की सुबह 8 बजे खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन के डी-5 डिब्बे में अचानक धुआं निकलने लगा जिससे ट्रेन में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों को आग की शंका होने पर ट्रेन की चेन खींच दी जिससे ट्रेन रुक गई। धुआं निकलने की जानकारी लोगों ने ट्रेन ड्राइवर और स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन को चेक किया गया। 1 घंटे बाद दोबारा ट्रेन खजुराहो की ओर रवाना हुई।जानकारी के अनुसार खजुराहो कुरुक्षेत्र ट्रेन सुबह कुरुक्षेत्र से चलकर खजुराहो आ रही थी। ट्रेन गाड़ी संख्या 11842 के डी-5 के डिब्बे में रविवार की सुबह 8 बजे ईशानगर स्टेशन के पास पहुंची तभी ट्रेन के डी-5 डिब्बे में आग लगने की शंका के चलते लोगों में अफरा तफरी का मच गई। लोगों ने ट्रेन की चेन खीच दी। जिससे ट्रेन ईशानगर रेलवे स्टेशन के पहले रुक गई। आग लगने की जानकारी लोगों ने ट्रेन के ड्राइवर और स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों के द्वारा ट्रेन को चेक किया गया। सुबह 9 बजे दोबारा ट्रेन को छतरपुर की ओर रवाना किया गया।ईशानगर थाना प्रभारी किशोर कुमार पटेल ने बताया कि ईशानगर रेलवे स्टेशन के पहले लोगों ने ट्रेन से धुआं निकलने के कारण चेन खींच दी थी। कुछ समय के बाद ट्रेन कर्मचारियों ने चेक किया गया उसके बाद दोबारा रवाना कर दिया था।झांसी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि वी बेल्ड केवल में धूल जम जाने के कारण ब्रेक लगाने पर धुआं निकलता है। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ था लोग डर गए थे और लोगों ने चेन खींची थी। रेलवे कर्मचारियों के द्वारा चेक किया गया उसके बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here