Home डेली न्यूज़ विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी-अब्दुल गफ्फार ...

विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी-अब्दुल गफ्फार डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का हुआ अनावरण

39
0
Jeevan Ayurveda


टीकमगढ़। नगर विकास में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को सहयोग करना चाहिए। बिना जन सहयोग के विकास संभव नहीं है। दो अक्टूबर के पुनीत अवसर पर लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी कर डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करने का जो अवसर मिला है, वह हमारे लिए भी सुखद पल है। इस आयोजन में सभी दलों के साथ ही कायस्थ समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने शामिल होकर आयोजन को गरिमा प्रदान की। आप सभी से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करता हूं। यह विचार देश के प्रथम राष्टपति डां राजेन्द्र प्रसाद की मूर्ति का अनावरण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने व्यक्त किए। स्थानीय राजेन्द्र पार्क स्थित मानस मंच परिसर में देश के प्रथम राष्टपति डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश मिश्रा के विशेष आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्री मलिक ने कायस्थ समाज की मांग को पूरा करने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजीकृत के राष्टीय उपाध्यक्ष प्रदीप खरे, संभागीय सचिव विष्णु दयाल श्रीवास्तव, बीजेपी की महिला जिलाध्यक्ष विभा श्रीवास्तव, मीरा खरे, कार्तिक खरे, मुरारी लाल श्रीवास्तव, राजेन्द्र खरे, इंजी आलोक खरे, अजय खरे,प्रवीण खरे, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, राजेन्द्र खरे, रमेश खरे, सौरभ खरे, अरविंद खरे पूर्व पार्षद, अनुज सिन्हा सहित अनेक कायस्थ बंधुओं ने श्री मलिक का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पवन घुवारा, घनश्याम दास तिवारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव ने कहा कि राष्टपति डां राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करने पर नगर पालिका की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि हमें इसी प्रकार कल्याणकारी कार्य करना चाहिए। हम अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर जनता की सेवा करते रहें। चाहे वह क्षेत्र राजनीति का हो, या फिर पत्रकारिता का या फिर व्यापार का क्षेत्र हो। ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए कि बाद में जनता भी मुख मोड ले। अंत समय सभी को चार क्विंटल लकड़ी ही नसीब होना है। ईश्वर ने यदि सेवा के लिए अवसर प्रदान किया है, तो अपने कर्तव्यों को पूरा करते चलें। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार द्वारा मूर्ति का अनावरण कर निश्चित ही सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने कायस्थ समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी को एक साथ जनता की समस्याओं को दूर करके एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। डां राजेन्द्र प्रसाद एक सच्चे देश भक्त और समाजसेवी थे। उनके कार्यों का हम सभी को अनुशरण करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जब्बार खान, अभिषेक खरे, सुनील होंडा, अरविंद खटीक, सुमित उपाध्याय, देवेन्द्र नापित, जशबंत बाल्मीकि, लाली अहिरवार, शहीद खान, मनमोहन तिवारीे सहित अनेक नगरवासी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here