Home डेली न्यूज़ विश्व सांकेतिक भाषा दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

विश्व सांकेतिक भाषा दिवस पर दिव्यांग बच्चों ने प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

90
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शा. उत्कृष्ठउ. मा. विद्यालय कमांक-01 छतरपुर में विश्व सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन जिला दिव्यांग केन्द्र छतरपुर के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर सी.डब्लू एस.एन. आवासीय छात्रावास एवं प्रगति शील विकलांग संसार आवासीय छात्रावास तथा डी.डी.आर.सी. में थेरपी विशेष शिक्षा लेने वाले कुल 65 श्रवण वाधित बच्चों द्वारा कार्यकम उपस्थित हुए। कार्यकम में श्रवण वाधि वच्चों के लिए चित्रकला, कैरम प्रतियोगिता एवं 100 मीटर दोड़ तथां नीवू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जिसमें कुल 12 बच्चों प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार का वितरण किया गया। कैरम प्रतियोगिता सी.डब्लू एस.एन. से आनन्द प्रथम स्थान, अशोक अहिरवार द्वितीय अहिरवार प्रगति शील विकलां संसार से नरेश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में राज अहिरवार प्रगतिशील विकलांग संसार को प्रथम स्थान, नरेश प्रगति शील को द्वितीय स्थान तथा कृष्ण कुमार सी..डब्लू. एस.एन. को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 3-100 मीटर श्रवण वाधित दौड़ में सी.डब्लू एस.एन. छात्रावास से रोहित पाल प्रथम स्थान, करण पटैल द्वितीय स्थान एवं अशोक अहिरवार तृतीय स्थान प्राप्त किया। नीबू चम्मच दोड़ श्रवण वाधित दौड़ में सी.डब्लू एस.एन. छात्रावास से अकित रैकवार प्रथम स्थान एवं शेलेन्द्र पटैल को तृतीय स्थान तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र थेरेपी बच्ची कु. जागति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में राजीव सिंह उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सक्तिकरण एवं डॉ. राजमणी पाल निदेशक सी.आर.सी. केन्द्र छतरपुर, भागवती अहिरवार संचालक भगवती वृद्धाश्रम एवं प्रीति एवं मुकेश कुमार पटैल सी.आर.सी. केन्द्र छतरपुर तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से सर्वेश कुमार पटैल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here