
दमोह। जिले के नोहटा में श्री सत्येंद्र सिंह लोधी के जन्मदिवस के अवसर पर कृष्णा वेयरहाउस हरदुआ तिगैला नोहटा में विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रा. लि. सागर के संचालक शोभाराम लोधी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।इस अवसर पर गोल्डनफार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर प्राइवेट लिमिटेड के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।








