Home डेली न्यूज़ संदीप तिवारी बने छतरपुर तहसीलदार संघ के अध्यक्ष

संदीप तिवारी बने छतरपुर तहसीलदार संघ के अध्यक्ष

99
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुधवार को कलेक्ट्रेट में तहसीलदार संघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में नौगांव तहसीलदार को तहसीलदार संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि अभिनव शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में मप्र राजस्व अधिकारी संघ छतरपुर के उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नौगांव तहसीलदार संदीप तिवारी को संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है। वहीं अभिनव शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बड़ामलहरा तहसीलदार आलोक जैन, उपाध्यक्ष ग्रामीण तह. अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष तहसीलदार रंजना यादव, लवकुशनगर तह. संदीप श्रीवास्तव, नगर सचिव गौरिहार तह. श्रीभाकाश नीरज, नायब तहसीलदार पूजा भोरहरि को बनाया गया है। महाराजपुर तहसीलदार अनिल तलैया को संरक्षक, एसएलआर आदित्य सोनकिया मार्गदर्शक, संयोजक धीरज गौतम, इंदू ठाकुर को बनाया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here