Home डेली न्यूज़ दो मनचलों को राहगीरों ने धुना, छात्राओं पर कर रहे थे छींटाकशी

दो मनचलों को राहगीरों ने धुना, छात्राओं पर कर रहे थे छींटाकशी

120
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार की दोपहर पन्ना रोड पर दो छात्राएं स्कूल से पैदल छत्रसाल चौराहे की ओर आ रही थीं, तभी करगिल चौराहे पर पानीपुरी की दुकान पर खड़े दो मनचले युवकों ने उन पर छींटाकशी शुरु कर दी। दोनों मनचले छत्रसाल चौराहे तक लड़कियों का पीछा करते आए, जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो दोनों छात्राएं रोने लगीं। बच्चियों को रोते देख राहगीरों ने दोनों मनचले युवकों को पकड़ा और जमकर उनकी पिटाई कर दी। चौराहे पर करीब 30 से 40 मिनट तक दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई। बाद में पुलिस ने दोनों मनचलों को पुलिस चौकी में बैठाया और फिर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना की पुलिस का कहना है कि यह मामला उनके क्षेत्र का नहीं है, जिससे कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जानकारी न होने की बात कही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here