Home डेली न्यूज़ प्रताप सागर तालाब में भगवान ने किया जल विहार

प्रताप सागर तालाब में भगवान ने किया जल विहार

101
0
Jeevan Ayurveda

महाआरती के बाद प्रतिदिन होंगे कार्यक्रम

छतरपुर। पिछले 8 दशक से लगातार चली आ रही प्राचीन परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जलबिहार महोत्सव का आयोजन श्री श्री 1008 श्री श्रावण द्वादशी मां अन्नपूर्णा मेला जलविहार समिति द्वारा धूमधाम से किया जा रहा है। रविवार की शाम को शहर के सभी प्राचीन मंदिरों के विमानों की शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए प्रताप सागर तालाब पहुंची, जहां भगवान को जल विहार कराया गया। जल विहार के बाद सभी विमान मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण गल्लामंडी में पहुंचे, जहां अगले 8 दिनों तक विमान विश्राम करेंगे। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे महाआरती के बाद विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
मां अन्नपूर्णा मेला जलविहार समिति के महासचिव सौरभ तिवारी ने बताया कि 81वें भव्य जल विहार महोत्सव का शुभारंभ 15 सितंबर से हो चुका है, आज से प्रतिदिन रात्रि 8 बजे महाआरती और उसके बाद विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कार्यक्रमों का विवरण देते हुए बताया कि आज की महाआरती के बाद मेले का शुभारंभ और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि कल यानि कि 17 सितंबर को चिरैया एंड पार्टी के लोकगीत। इसी तरह 18 सितंबर को वृंदावन के कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य, 19 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 20 को जबाबी कीर्तन क्रांति माला कानपुर व नीलम विश्वकर्मा छतरपुर के बीच होगा। 21 सितंबर को आर्केस्ट्रा, 22 को लोकगीत जय प्रकाश पटैरिया एंड पार्टी के द्वारा, 23 सितंबर को भजन संध्या खनिज देव सिंह चौहान ग्रुप के द्वारा, 24 सितंबर प्रसिद्ध लोकगीत गायक राजा जयसिंह के लोकगीत और 25 सितंबर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मेला जलबिहार महोत्सव का समापन होगा। मां अन्नपूर्णा मेला जलविहार समिति के अध्यक्ष नारायण मिश्रा, समस्त संरक्षक व पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण गल्लामंडी में सपरिवार शामिल होकर शहर की परंपराओं को जीवंत रखने में अपना योगदान दें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here