
मऊगंज| रीवा संभाग के जिला मऊगंज के ADM अशोक कुमार ओहरी 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस टीम के द्वारा गिरफ़्तार किए गए, आवेदक रामनिवास तिवारी द्वारा बताया गया कि उनके राजस्व प्रकरण निपटारे के लिए 20, हज़ार रुपये की माँग की गई थी जिसमें से मैंने दस हज़ार रूपये पूल में ही दे चाहिए थी न निवेदन करने पर पाँच हज़ार रुपे छोड़ दिए गए थे आज मैंने 50,000 रुपये ADM ओहरी को दिए जिस पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गयाl
रिश्वत लेते ADM गिरफ्तार
ट्रेप दिनाक 12.09.23
नाम आवेदक- रामनिवास तिवारी
पता- ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी जिला मऊगंज
आरोपी – अशोक कुमार ओहरी, अपर कलेक्टर (ADM) जिला मऊगंज
ट्रेप रिश्वत राशि -5000 /- पूर्व में लिए गए ₹10000
घटना स्थल – आरोपी का कक्ष कार्यालय कलेक्टर जिला मऊगंज
*कार्य का विवरण- फरियादी के बंटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उसके पक्ष में कार्यवाही करने हेतु 20,000/- रिश्वत की मांग की गई जिस जिसमें से ₹10000 पूर्व ले लिए व शिकायतकर्ता के अनुरोध पर ₹5000 कम कर दिए और आज ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया कार्रवाई जारी है
ट्रेपकर्ता अधिकारी-उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार
ट्रेप दल के सदस्य- निरिक्षक जियाउल हक सहित 12 सदस्यीय टीम









