
अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह सहित एसडीएम, सीईओ जनपद, नगरीय निकाय एवं जिले के अधिकारी उपस्थित रहे एवं व्हीसी के माध्यम से जिले के अन्य अधिकारी जुड़े रहे। जनसुनवाई में प्राप्त 132 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई में अधिकांश शिकायतें शिक्षा विभाग से संबंधित प्राप्त हुई जिसके लिए कलेक्टर ने शिक्षा अधिकारी को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए ।









