Home डेली न्यूज़ घर जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, घायल का...

घर जा रहे युवक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, घायल का जिला अस्पताल में हो रहा इलाज

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। महाराजपुर थाना अंतर्गत मुखर्रा निवासी एक युवक जब महाराजपुर से अपने घर जा रहा था तभी पुलिया के पास अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महाराजपुर ले गयी जहां हालत गंभीर होने पर उसे पुलिस जिला अस्पताल ले आयी है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक महाराजपुर से मुखर्रा अपने गांव जा रहे ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता को अपरान्ह करीब 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचायी गई। मौके पर आयी पुलिस आनन-फानन में ब्रजेन्द्र को जिला अस्पताल ले आयी। सूत्र बताते हैं कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि खिरवा की रहने वाली उसकी प्रेमिका के परिजनों ने हमेशा के लिए पिण्ड छुड़ाने हेतु इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल गोली युवक के पेट में धसी है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here