Home डेली न्यूज़ कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने की स्कूल वाहनों सघन चेकिंग

कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने की स्कूल वाहनों सघन चेकिंग

75
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर परिवहन विभाग के द्वारा विद्यालय वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। आज आरटीओ की टीम के द्वारा लवकुशनगर में विद्यालय वाहनों में दस्तावेजी कमी पाए जाने पर 9 वाहनों का 54000 रुपये का चालान किया गया।अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर की मंशा के अनुरूप यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। समस्त विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि समस्त वाहन भौतिक और दस्तावेजी रूप से पूर्ण होने पर ही वाहन का संचालन करें अन्यथा की स्थिति में चालानी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से भी अपील की है कि वाहन संबंधित कोई भी शिकायत होने पर आरटीओ कार्यालय संबंधित पुलिस थाने को और विद्यालय प्रबंधन को भी अवगत कराएं। इस कार्यवाही में छतरपुर चेक पॉइंट -2 से राजेश वर्मा छतरपुर चेक पॉइंट-1 से मनीष खरे और नगर सेना से यासीन खान, नोने लाल, रामनरेश और संजय सिंह शामिल रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here