Home डेली न्यूज़ जवानों की समस्याओं का कमांडेंट ने त्वरित निराकरण किया

जवानों की समस्याओं का कमांडेंट ने त्वरित निराकरण किया

69
0
Jeevan Ayurveda

कमांडेंट मनोहर सिंह मंडलोई ने कैम्पस में अशोक और बरगद के पौधे रोपे

छतरपुर। शहर के पुलिस लाइन में शनिवार को मनोहर सिंह मंडलोई (आईपीएस) सेनानी 29वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल दतिया के द्वारा सी कंपनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कमांडेंट श्री मंडलोई द्वारा किए गए पुलिस लाइन पर स्थित सी कंपनी 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल के कैम्पस के भ्रमण के समय जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया तथा जवानों के अवकाश जाने हेतु आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया। सैनिकों का ड्यूटी के प्रति मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समस्या तो हर एक व्यक्ति को है लेकिन जो हमें जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए। वहीं 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल दतिया के कमांडेंट श्री मंडलोई द्वारा भविष्य में पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए परिसर के ग्राउंड में अशोक और बरगद के पौधों को रोपा। छतरपुर सी कंपनी 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल के कैम्पस में रहने वाले सैनिकों के द्वारा लगाए गए पेड़ों की अच्छे से देख रेख करने को सराहा और कहा कि इसी तरह से हमें पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर छतरपुर सी कंपनी 29 वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल के निरीक्षक सहित पूरा बल उपस्थित रहा।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here