
छतरपुर। राष्ट्रीय संत अनुजदास जी महाराज ने क्षेत्र के प्रख्यात संत हरिहर महाराज जी को धार्मिक आयोजन श्रीमद्भागवत कथा तथा पार्थिव शिवलिंग निर्माण में शामिल होने आमंत्रण दिया।गौरतलब है कि राष्ट्रीय संत अनुजदास जी महाराज हरिद्वार द्वारा शिस्यमंडल सार्वजनिक सहयोग से विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में पावर हाउस के सामने तथा प्रेमसागर तालाब के बाजू स्थित ग्राउंड पर 11 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा तथा पार्थिव शिवलिंग निर्माण का भव्य आयोजन किया गया है। उक्त धार्मिक आयोजन में सहभागिता हेतु अनुजदास जी महाराज स्वयं जाकर संतों को शामिल होने आमंत्रण दे रहे हैं। ज्ञात रहे श्री हरिहर महाराज के क्षेत्र भर में व्यापक रूप में शिष्य और अनुयायी हैं।








