Home डेली न्यूज़ मूलभूत सुविधाओं के लिए बाट जोह रहा भेलन पुरवा गांव

मूलभूत सुविधाओं के लिए बाट जोह रहा भेलन पुरवा गांव

85
0
Jeevan Ayurveda

कच्ची सड़कें बनीं विकराल समस्या, ग्रामीण परेशान

छतरपुर। प्रदेश सरकार भले ही सबका साथ-सबका विकास का नारा लगाती हो लेकिन जमीनी हकीकत इसकी विपरीत है। आज भी ऐसे कई गांव हैं, जहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और जनप्रतिनिधियों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। ताजा मामला छतरपुर जिले की राजनगर जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टिकुरी के भेलन पुरवा गांव का है जहां के लोगों के लिए गांव की कच्ची सड़कें विकराल समस्या बनी हुई हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को अन्य मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।ग्राम पंचायत के भेलन पुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सभी रास्ते कच्चे हैं, जो बारिश के दिनों में दलदल बन गए हैं। लंबे समय से वे सड़क बनाने की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से करते आ रहे हैं लेकिन किसी भी जिम्मेदार को उनकी समस्या जायज नहीं लग रही। गांव के तकरीबन सभी रास्ते दलदल नुमा हो गए हैं और लोगों को मजबूरी में इसी के बीच से निकलना पड़ रहा है। गांव के स्कूली बच्चे हों या उन्हें पढ़ाने के लिए विद्यालय आने वाले शिक्षक, युवा हों या वृद्ध हर किसी को इन रास्तों पर चलने में भारी दिक्कत हो रही है। पढऩे वाले बच्चे स्कूल पहुंचने से पहले ही कीचड़ में गंदे हो जाते हैं, वहीं कई बार वाहन भी फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के वक्त नेता आते हैं और सड़क बनवाने का झूठा भरोसा देकर चले जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को अन्य मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, स्वास्थ्य, बिजली आदि भी ठगी ढंग से नसीब नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से एक बार फिर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here