Home डेली न्यूज़ सरस्वती स्कूल में हुआ 35वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

सरस्वती स्कूल में हुआ 35वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा संचालित सरस्वती शिशुु मंदिर उ.मा. विद्यालय सिंचाई कॉलोनी छतरपुर मध्यप्रदेश में महाकोशल प्रांत द्वारा आयोजित 35वीं प्रांतीय खेलकूद 3 दिवसीय दिनांक 27.08.2024 से 29.08.2024 तक का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि महाकोशल प्रांत के संगठन मंत्री अमित दबे, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रांत प्रमुख सियाराम गुप्त ने की। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। अतिथियों का परिचय संस्था के व्यवस्थापक विनोद टिकरया, स्वागत संस्था के प्राचार्य कृष्णकांत खरे एवं वरिष्ट आचार्य चन्द्रप्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी नरेन्द्र सिंह चंदेल द्वारा खेलवृत्त प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 8 विभागों रीवा, शहडोल, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, मण्डला, ऊर्जांचल, जबलपुर के भैया बहिनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय क्रीड़ा प्रमुख संजय मिश्र, विभाग समन्वयक हरीराम तिवारी, जिला सचिव मणिकांत गुप्ता एवं समस्त विद्यालय परिवार ने समस्त निर्णायक, कोच, संरक्षक आचार्य उपस्थित रहे। स्कूल में योगायान, आर्टिस्टिक, शतरंज, मलखंब, नेटबॉल, खो-खो एवं कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें शहडोल, रीवा, पाण्डवनगर शहडोल, छतरपुर, सागर, नौगांव ऊर्जांचल, मड़ला की टीमों ने भाग लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here