Home डेली न्यूज़ व्यायाम करने पहाड़ पर चढ़े सागर आईजी

व्यायाम करने पहाड़ पर चढ़े सागर आईजी

37
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। सागर संभाग के आईजी (पुलिस) प्रमोद वर्मा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए मंगलवार को बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग के गुलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम घिनोंची के पहाड़ पर चढ़े। यहां उन्होंने लगभग दो घंटे का समय बिताया और व्यायाम किया। बताया गया है कि आईजी, खजुराहो से लौट कर वापिस सागर जा रहे थे इसी दौरान उन्होंने रास्ते में ग्राम घिनोंची का हरा-भरा पहाड़ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और अपने पालतू रिटीबर डॉग के साथ पहाड़ पर चढ़ गए। इस दौरान उनकी सिक्युरिटी और ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ भी उनके साथ मौजूद रहा। जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी बड़ामलहरा रोहित अलावा तथा थाना प्रभारी जितेंद वर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here