Home डेली न्यूज़ पुलिस ने पकड़ी 7 पेटी अवैध शराब

पुलिस ने पकड़ी 7 पेटी अवैध शराब

38
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। थाना अंतर्गत बमनी तिराहा पर बीते रोज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब पकडऩे की कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि शराब तस्कर अवैध शराब के 350 पाव दो बैग में भरकर ले जा रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने अपना नाम शिवम राजा पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम जगारा बताया गया है। उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गई है। श्री वर्मा ने बताया कि जब्त शराब की कीमत करीब 27 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सीता अहिरवार, आरक्षक गोविंद जोहर, सत्येंद्र, रुद्र प्रताप की अहम भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here