Home डेली न्यूज़ पार्षद ने आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम

पार्षद ने आयोजित किया ध्वजारोहण कार्यक्रम

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 38 में हनुमान टौरिया के पीछे पठापुर रोड पर गत रोज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वार्ड पार्षद काशीबाई कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त वार्डवासी शामिल हुए। पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि इससे पहले कभी भी वार्ड स्तर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था। इस वर्ष वार्ड स्तर पर आयोजन होने से वार्डवासियों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने बढ़चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया। ध्वजारोहण युवा कांग्रेस नेत्री कु. ज्योति कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पार्षद काशीबाई कुशवाहा, विनय पटैरिया, नितिन मिश्रा, सुरेश रैकवार, मुलायम पटेल, रावेन्द्र नायक, रमेश कुशवाहा, मुकेश रैकवार, मुकेश मिश्रा, किशन सैनी, शिवम शर्मा सहित वार्ड की मातृशक्ति तथा सभी गणमान्य वार्डवासी शामिल हुए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here