
बॉबीराजा के नेतृत्व में जटाशंकर पहुंची बाईक रैली
छतरपुर। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबीराजा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एक बाईक रैली निकाली गई। इस रैली में शामिल किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का अभिषेक भी किया। सावन के महीने में आयोजित इस बाईक रैली के दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त भी शामिल हुए।किसान मोर्चा की यह तिरंंगा यात्रा रामचरित मानस मैदान से शुरू हुई जो नगर भ्रमण करते हुए जटाशंकर धाम पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर जटाशंकर धाम पहुंचे किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने यहां भगवान शिव का अभिषेक कर क्षेत्र के कल्याण के लिए प्रार्थना की।









