
20 हजार के इनामी हत्या के 3 आरोपी दिव्यांशु, राहुल, मोहित गिरफ्तार
छतरपुर। दिनांक 1 अगस्त 2024 की रात्रि थाना सिविल लाइन में शिवम मिश्रा उम्र 26 साल के गुम होने की रिपोर्ट पर गुमशुदगी कायम की गई थी। एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम के सर्च ऑपरेशन में गुमशुदा शिवम का शव धसान नदी में मिला था, हत्या का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार द्वारा 20 हजार रूपए का इनाम उद्घोषित किया गया था। हत्या के मुख्य आरोपी दीपांशु पालिया व सह आरोपी राहुल विश्वकर्मा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।हत्या में सम्मिलित तीसरे आरोपी मोहित रैकवार निवासी छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी मोहित रैकवार पर पूर्व से मारपीट का अपराध पंजीबद्ध है। अन्य आरोपी की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है। निरीक्षक बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन, उनि. धर्मेन्द्र रोहित, सउनि उमाशंकर त्रिपाठी, प्रआर राजू वर्मा, प्रहलाद कुमार, ब्रजेन्द गुप्ता, सत्येन्द्र त्रिपाठी, आर. धर्मेन्द्र चतुर्वेदी पवन, चन्दशेखर प्रजापति, हरेन्द, भूपत, दिनेश मिश्रा, साइबर टीम, एफएसएल टीम व एसडीआरएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









