Home डेली न्यूज़ नगर परिषद में आयोजित हुआ स्व सहायता समूह सम्मेलन

नगर परिषद में आयोजित हुआ स्व सहायता समूह सम्मेलन

73
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। नगर परिषद खजुराहो में स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति टीकमगढ़ से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के लाइव प्रसारण से जुड़ी तथा कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बहनों के हितों को ध्यान में रखते हुए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की जिससे अब हमारी बहनें पैसों के लिए किसी पर आधारित नहीं रहेगी, उन्हें हर माह 1250 तो मिलते ही हैं लेकिन अगस्त माह में रक्षाबंधन होने के कारण ढाई सौ रुपए अतिरिक्त प्रदान किए गए हैं जो आज 1500 उनके खाते में डाले गए। वहीं खजुराहो नगर परिषद में आज तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठान, दुकान एवं ऑफिस में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा लगाकर देश का सम्मान तथा गौरव बढ़ाना है। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा एवं इस कार्यक्रम में विधायक अरविंद पटेरिया के अलावा नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार (पप्पू) अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी तथा महिला बाल विकास विभाग से रजनी शुक्ला, आधार संस्था से सपना शुक्ला,के अलावा पार्षद रवि नायक, दुर्गा पटेल, डॉक्टर राम अवतार चौबे, दिनेश गौतम, अफसर राइन, चिरैया प्रजापति, पार्षद प्रतिनिधि राम सजीवन दुबे, पूर्व पार्षद वृंदावन पटेल एवं भाजपा के मुन्नी चच्चा, जिला मंत्री संजय रैकवार तथा राजीव बाजपेई तुलसीदास सोनी पत्रकार, गौरव अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव शुक्ला द्वारा किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here