Home डेली न्यूज़ राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत दालौन में लगा शिविर

राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत दालौन में लगा शिविर

120
0
Jeevan Ayurveda

राजस्व समस्याओं का किया गया समाधान, किसानों की हुई ई-केवायसी

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत जिले भर में राजस्व शिविर लगाए जा रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय की समीपी ग्राम पंचायत दालौन में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत वासियों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ किसानों की ई-केवाईसी भी की गई।दालौन पंचायत की सरपंच आशा अहिरवार के प्रतिनिधि प्रेमचंद्र अहिरवार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में आयोजित शिविर में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, फौती नामांतरण, रास्ता विवाद जैसे राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व संबंधी 5 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके अलावा 2 प्रकरण जो गत 1 वर्ष से तहसीलदार के पास लंबित हैं, उनका निराकरण कराने की मांग उपस्थित अधिकारियों से की गई। शिविर में उपस्थित आरआई और पटवारी ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि आप सभी राजस्व संबंधी मुद्दों के आवेदन दें ताकि अधिक से अधिक संख्या में समस्याओं का निराकरण हो सके। सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद्र अहिरवार ने यह आरोप भी लगाया है कि पूर्व में कई बार इस तरह के शिविर लगाए गए लेकिन तहसीलदार कभी उपस्थित नहीं होते। पूर्व के शिविर में आए प्रकरणों को निराकरण हेतु उनके पास भेजा गया लेकिन उनके द्वारा निराकरण नहीं किया गया। यह भी आरोप है कि तहसीलदार द्वारा प्रकरणों का निराकरण करने के एवज में तहसीलदार द्वारा पैसों की मांग की जाती है। इस मौके पर सरपंच आशा अहिरवार, राजस्व निरीक्षक जयंत सिंह घोष, पटवारी दयाराम अहिरवार, सचिव सोहन लाल तिवारी, कोटवार गोकुल बंसल, सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद अहिरवार, समाजसेवी मम्मू सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here