Home डेली न्यूज़ पिता ने सेवा दिवस के रूप में मनाई बेटे की पुण्यतिथि

पिता ने सेवा दिवस के रूप में मनाई बेटे की पुण्यतिथि

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रविवार को समाजसेवी अलोक टिकरया ने अपने नेत्रदानी पुत्र की पुण्यस्मृति में पौधरोपण, रक्तदान और नेत्रदान संकल्प शिविर का आयोजन किया। शहर के नौगांव रोड स्थित टिकरया स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सर्वप्रथम पौधरोपण किया। तदुपरांत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। श्री टिकरया ने बताया कि वे अपने दिवंगत पुत्र सार्थक टिकरया की पुण्यतिथि को सेवादिवस के रूप में मना रहे हैं। इसके साथ ही सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसका समापन आज विशाल भंडारे के साथ होगा। पौधरोपण, रक्तदान और नेत्रदान संकल्प शिविर में बतौर अतिथि एएसपी विक्रम सिंह, एडीपीओ केके गौतम, डॉ आरपी गुप्ता, डॉ कपिल खुराना सहित टिकरया परिवार के सभी सदस्य तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here