Home डेली न्यूज़ दहेज नहीं मिला तो महिला को निकाला घर से बाहर, बच्चे भी...

दहेज नहीं मिला तो महिला को निकाला घर से बाहर, बच्चे भी छीने

78
0
Jeevan Ayurveda

ससुराल वालों पर कर्रावाई की मांग को लेकर भटक रही महिला

हरपालपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला की ससुराल वालों ने न सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि उसके बच्चे छीनकर उसे घर से भी निकाल दिया, यह आरोपी हरपालपुर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपनी ससुराल वालों पर लगाए हैं। पीडि़त महिला का कहना है कि वह पिछले 15 दिनों से अपनी ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर भटक रही है लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।क्या है मामलाप्राप्त जानकारी के मुताबिक अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चिरवारी निवासी अर्जुन अहिरवार की पुत्री पूजा का विवाह वर्ष 2018 के दिसंबर माह में हरपालपुर के वार्ड नंबर 3 नारायणगंज निवासी घनश्याम अहिरवार के पुत्र आकाश के साथ हुआ था। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी ससुरला वाले दहेज के रूप में लगातार दो लाख रुपए की मांग करते हुए मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा देते आ रहे हैं। जब ससुराल वालों की मांग पूरी नहीं हुई तो कुछ माह पहले उसके पति आकाश, सास रामकुमारी, ससुर घनश्याम, देवर राकेश और ननद अनसुइया ने उसके साथ पहले मारपीट की और इसके बाद उसकी 4 साल की पुत्री आयुषी और डेढ़ साल के पुत्र आर्यन को छीनकर उसे घर से निकाल दिया, साथ ही तलाक की धमकी भी दी। पूजा के मुताबिक उसके पिता सहित कुछ अन्य रिश्तेदारों ने सुलह का प्रयास किया था लेकिन उनका प्रयास विफल रहा। पूजा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने हरपालपुर थाने में मामले की शिकायत की थी लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो 10 जून को उसने जिला मुख्यालय पर डीआईजी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की। पूजा के मुताबिक अभी तक किसी भी अधिकारी ने उसकी शिकायत को संज्ञान में नहीं लिया है। पीडि़त पूजा ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here