Home डेली न्यूज़ पुलिस ने चोरी, नकबजनी के आरोपी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी, नकबजनी के आरोपी स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

52
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना सरवई क्षेत्र में 5 साल पुराने घर में घुसकर चोरी के अपराध में राजकिशोर राजपूत निवासी ग्राम कितपुरा थाना क्षेत्र गौरिहार संलिप्त था। न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त आरोपी वर्ष 2023 के थाना क्षेत्र गौरिहार में साढ़े 11 लाख रुपए की चोरी के अपराध में फरार था। जिसके विरुद्ध पृथक से भगोड़े का अपराध भी पंजीबद्ध दर्ज हुआ था। आदतन अपराधी की तलाश हर संभावित स्थानों में निरंतर की जा रही थी।थाना सरवई प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल झा एवं पुलिस टीम द्वारा गोपनीय तरीके से आरोपी की तलाश हेतु भ्रमण किया जा रहा था। आरोपी के अन्य राज्य से जिले में आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आदतन चोरी के अपराधी राजकिशोर राजपूत को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरवई उप निरीक्षक अतुल कुमार झा, प्र.आर. राकेश कुमार, शिव स्वरूप त्रिपाठी, आर. अमित राजपूत, सुनील कुम्हार, अतुल मिश्रा, रोहित घोषी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here