
पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में थाना बड़ा मलहरा पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान लखनवा टिगड्डा थाना क्षेत्र बड़ामलहरा में एक व्यक्ति के अवैध हथियार लहराते हुए दहशत फैलाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना प्रभारी बड़ामलहरा निरीक्षक जितेंद्र वर्मा एवं पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंचकर संदेही को पकड़ा, तलाशी लेने पर 315 बोर का अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद किए गए। आरोपी लोकेंद्र सिंह बुंदेला ग्राम मवई का निवासी है एवं आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध वर्ष 2020 से शासकीय कार्य में बाधा डालने, वर्ष 2022 में बलवा एवं मारपीट के दो अपराध, वर्ष 2023 में मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित पांच अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।









