Home डेली न्यूज़ संतों की पूजा कर लिया आशीर्वाद

संतों की पूजा कर लिया आशीर्वाद

64
0
Jeevan Ayurveda

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को आशीर्वाद देने पहुंचे ददरूआ धाम के महंत जी एवं पड़रिया धाम के महंत पूज्य किशोरदास महाराज, हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज आदि संतों के चरणों की पूजा अर्चना की। दोपहर 3 बजे के बाद संतों का आशीर्वाद लेते हुए भक्तों को दर्शन देने मंच पर बैठे। संतों ने महाराजश्री के मंगल और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। भोजपुरी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। महाराजश्री ने सुबह 6 बजे अपने गुरूजी की पूजा की और प्रसाद लगाया। इस मौके पर चित्रकूट से पधारे अमितशरण दास, हनुमान गढ़ी अयोध्या से पधारे 8 साल के महंत राघव दास जी, केन्द्रीय राज्यमंत्री टोकन साहू, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here